लॉकडाउन के बीच कलेक्ट्रट और मॉल को किया गया सैनिटाइज


 


 


कानपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर कानपुर को लॉकडाउन किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बराबर लोगों की निगरानी कर रही है। लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट व सोमदत्त प्लाजा को सैनिटाइज किया गया। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि शहर के सभी प्रमुख स्थानों को बराबर सैनिटाइज करते रहना चाहिये, जिससे कोरोना वायरस की महामारी से लोगों को बचाया जा सके। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और बराबर हर स्थित से निपटने के लिए रणनीति बनायी जा रही है। इसी के चलते सोमवार को दिनभर प्रशासनिक अफसर बराबर सड़कों से लेकर मोहल्लों तक निगरानी करते रहें। इसी बीच जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में नगर निगम को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट सहित प्रमुख स्थानों को सैनिटाइज किया जाये। इसके बाद नगर निगम की टीम सैनिटाइज के लिए निकली और सबसे पहले कलेक्ट्रेट को सैनिटाइज किया गया। यहां से टीम कचहरी परिसर, नवीन मार्केट, सोमदत्त प्लाजा, बिरहाना रोड, मालरोड समेत कई जगहों पर सैनिटाइज का कार्य किया गया। मुस्लिम क्षेत्रों में भी पार्कों में सेनीटाइजेशन किया गया। इस दौरान लोगों से अपने घरों के अंदर रहने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर बराबर सैनिटाइज का काम होता रहे। वहीं कलेक्ट्रेट मैं सैनिटाइज के दौरान पूरे परिसर पर लगभग सन्नाटा पसरा रहा। कलेक्ट्रट में किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह को तैनात किया गया और वही बराबर शहर की गतिविधि को लेकर मानीटिरिंग करते देखे गये। यहां पर जो भी कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद दिखे वह सभी मास्क लेकर काम करते दिखे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी विभाग को सैनिटाइज करने को रकहा गया है और कर्मचारियों को बराबर सैनिटाइजर प्रयोग करने को कहा गया है। कानपुर। सुकमा में नक्सली आतंकवादियों के कायराना हमले में 17 वीर जवान शहीद हो गए मोहम्मदी यथ ग्रप ने खानकाहे हुसैनी के बाहर 17 वीर जवानो की शहादत को मोमबत्ती जलाकर श्रंद्धाजलि देते हुए शहादत को सलाम किया ।सुकमा मे नक्सलीआतंकवादियों ने डीआरजीएसटीएफ के जवानो पर कायराना हमला किया जिसमें 17 जवान शहीद हुए और 14 जवान गम्भीर रुप से घायल है नक्सलीआतंकवादियों ने जवानों के 15 हथियार भी लूट लिए जिसको लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप के पदाधिकारियों/सदस्यों मे गम और गुस्सा था ग्रुप के लोग खानकाहे हुसैनी के बाहर हाथों मे मोमबत्ती लेकर वीर शहीदो की याद मे दो मिनट का मौन रखा व नम आंखों से उनकी शहादत को सलाम किया।